चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा। सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरिता कुमारी बास्के द्वारा मधु बाजार निवासी गिरधारी लाल मोहता के खिलाफ गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि जिला प्रशासन को 9 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गिरधारी लाल मोहता के द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलैंडर की बिक्री की जा रही है। 11 अप्रैल को एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। जांच के दौरान गिरधारी लाल मोहता को अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर बेचते पाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। छापामारी टीम में एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, सीओ उपेंद्र कुमार और सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर का कर रहा था अवैध भंडारण, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.