सासाराम, मार्च 14 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। गैस की कमी व कालाबाजारी को देखते हुए फिलहाल प्रशासन द्वारा सख्त हिदायद दी गई है कि घरेलू गैस सिलेंडर का कोई भी व्यक्ति या व्यवसायी व्यवसायिक उपयोग नहीं कर सकता है। शिकायत मिलने पर एसडीएम प्रभात कुमार ने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान वाले नौ होटलों में छापेमारी की। जहां खुलेआम बिना रोक टोक के घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...