बक्सर, मार्च 21 -- पेज तीन के लिए ---- मुकदमा 19 किलो वाले तीन खाली और एक भरा हुआ व्यावसायिक सिलेंडर मिला दूसरी छापेमारी शहर के स्टेशन रोड स्थित सम्राट फेमिली रेस्टोरेंट में की गई बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के दो रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी में दोनों रेस्टोरेंट से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस मामले में दोनों रेस्टोरेंट के किचन को सील करते हुए इनके संचालकों के खिलाफ टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन को ऐसी सूचना मिली थी कि शहर के विभिन्न रेस्टेरेंटों में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। बीते शुक्रवार की रात सबसे पहले शहर के सत्यदेव गंज स्थित पहवा रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। यहां किचन में दो घरेलू गैस सिलेंडरों पर खाना बनाया जा रहा था। इसके अलावा भारत गैस...