फरीदाबाद, जून 23 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और आईएमटी पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने गांव मुजेड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से 20 गैस सिलेंडर और गैस ट्रांसफर करने वाली मशीन बरामद की है। मामले में आरोपी महाबीर सिंह निवासी मुजेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून को गुप्त सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक अंकित कुमार और पुलिस टीम के साथ गांव मुजेड़ी स्थित एक बर्तन की दुकान पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दुकान में 20 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। मौके से एक गैस ट्रांसफर मशीन भी बरामद हुई, जिसके जरिए घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे अनमार्क सिलेंडरों में भरकर बेचने का काम किया जा रहा था।पुलिस के अनुसार ...