सुल्तानपुर, मार्च 14 -- सुलतानपुर , संवाददाता। जिले के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का एक मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से कुल 46 गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 42 घरेलू गैस सिलेंडर और चार छोटे सिलेंडर शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्ति निरीक्षक दोस्तपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि दोस्तपुर कस्बे के काशीराम आवास कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी भवन में बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.