कौशाम्बी, मार्च 29 -- अप्रैल माह की 17 तारीख से वैवाहिक कार्यक्रमों के लग्न शुरू हो रही है। लोग कार्यक्रम से संबंधित सारी तैयारियां करने में जुटे हैं। इस दौरान उन्हें सबसे अधिक चिंता शादी में मिष्ठान व भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर की होने लगी है। जिने घरों में शादी है उनका मानना है कि जब घर की रसोई के लिए गैस सिलेंडर की मारामारी है तो ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रम कैसे सम्पन्न होंगे। अप्रैल माह के दूसे पखवारे से शुरू हो रहे विवाह कार्यक्रम को लेकर संबंधित घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा अंगूठी रश्म, मुंडन, पार्टी आदि समारोहों का आयोजन भी हो रहा है। मेहमानों व बरातियों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिठाई, चाट, फास्ट फूड और चाय-कॉफी तैयार की जाती है। बड़े आयोजनों में कैटरिंग के लिए 10 से 15 और कई बार 20 से 25 गैस सिलेंडरों की आवश...