घरेलू गैस के कनेक्शन इस सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। पिछले तीन महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद होने से परेशान लोगों को इस सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद है। आपूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों ने नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। कनेक्शन बंद होने से नए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग गैस एजेंसियों के साथ-साथ जिला आपूर्ति विभाग के लगातार चक्कर लगा रहे थे।
गैस की आपूर्ति में रुकावट अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते गैस की आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके चलते पिछले करीब तीन माह से नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे थे। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी नए मकानों में रह रहे परिवारों, किरायेदारों और पहली बार गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को हुई। कई लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.