पटना, अप्रैल 27 -- पटना जिले में घरेलू गैस की प्रतीक्षा सूची में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले एक सप्ताह में प्रतीक्षा सूची में 25 हजार से ज्यादा की कमी आई है। नई बुकिंग की तुलना में लगातार आपूर्ति बेहतर होने से प्रतीक्षा सूची में ये गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को एलपीजी आपूर्ति के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ये जानकारी अधिकारियों ने दी। बताया गया कि एक सप्ताह पहले प्रतीक्षा सूची 1 लाख 51 हजार पर थी। अब यह घटकर 1 लाख 26 हजार 77 पर पहुंच गई है। सोमवार को कुल 29822 गैस सिलेंडरों की बुकिंग की गई। इसकी तुलना में 31672 गैस की आपूर्ति अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की गई। एक दिन पहले रविवार होने के बावजूद इंडेन, हिन्दुस्तान और भारत पेट्रोलियम से 28169 सिलेंडरों की आपूर्ति पटना जिला को हुई।डीएम ने बताया कि गैस...