रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में घरेलू गैस (एलपीजी) की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। एसएसपी ने हर क्षेत्र में विशेष त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) का गठन किया है और गैस गोदामों में एक-एक पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक में एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में एक विशेष त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इस टीम में उपजिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.