मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- जनपद में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ डीएम के आदेश पर जिला आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के मोहल्ला कुंदनपुरा स्थित एक संदिग्ध दुकान पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर अवैध रूप से रिफिलिंग करने का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से12 गैस सिलेंडर, गैस भरने में इस्तेमाल होने वाला कांटा तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उसे अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। गैस की किल्लत के बीच यह धंधा तेजी से फल-फूल रहा था और होटलों व ढाबों तक अवैध गैस सप्लाई की जा रही थी। शिकायत के आधार पर जिला आप...