मोतिहारी, मार्च 14 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता । घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर व्यवसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत का असर सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के भोजन नाश्ता पर संकट आ गया है।सदर अस्पताल में मरीजों को भोजन नाश्ता कराने वाली एनजीओ जीविका के पास मात्र दो दिन का भोजन नाश्ता कराने के लिय गैस सिलेंडर का स्टॉक रह गया है।अभी तक दूसरा गैस सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर जीविका ने इसकी सूचना जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ साथ पटना विभाग को भेज दी है। ऐसा ही आलम सादर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल हॉस्टल का मेस का है। यहां एक निजी व्यक्ति के द्वारा मेस का संचालन किया जाता है।करीब साढ़े तीन सौ स्टूडेंट का भोजन बनता है। मेस के संचालक ने बताया कि इधर उधर से अधिक कीमत पर सिलेंडर की खरीदारी कर काम चल रहे थे। हर महीने साठ से सत्तर सिलेंडर की खपत है।कुछ सिलेंडर तो ...