बस्ती, मई 12 -- बस्ती। जिले में बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना व युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को सरेलू गैस व स्मार्ट मीटर सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। आरके आरतियन, चंद्रिका प्रसाद, आरके गौतम के साथ अन्य लोगों ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि समस्याओं का समुचित निराकरण नहीं हुआ तो आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है। स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूली, महंगे घरेलू व कॉमर्शियल गैस, महंगे पेट्रोल-डीजल से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- बहुजन मुक्ति पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र और लालटेन भेंट की वही...