सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- शिवहर। घरेलू रसोई गैस का व्यवसायिक उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शिवहर नगर के दो होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाया गया। पुलिस ने सिलेंडरों को जब्त कर दोनो होटल मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएम प्रतिभा रानी ने छापेमारी के लिए प्रखंडों में बीडीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दी थीं। जिसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। नगर में अधिकारियों की टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में नगर परिषद कार्यालय के पास जायका चिकेन व बिरयानी होटल में तालाशी के दौरान एचपी कम्पनी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर तथा भारत कम्पनी का 14.2 किलो ग्राम का सिलेंडर बरामद किया गया। जिसमें एक गैस सिलेंडर भरा हुआ था। दूसरा खाली था। दोनों सिलेंडरों को शिवहर सदर थानाध्यक्ष ने जब्त कर ल...