बस्ती, मार्च 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थाने के तेलियाडीह गांव में घरेलू कार्य करते समय विद्युत स्पर्शाघात से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मेमो के जरिए कप्तानगांज पुलिस को दी। पुलिस मामले में शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। यह घटना रविवार को दिन में 11 बजे की बताई जा रही है। महराजगंज चौकी अंतर्गत तेलियाडीह निवासनी राधा देवी (50) पत्नी रामकृष्ण घर में कार्य कर रही थी। इसी दौरान विद्युत स्पर्शाघात से उनकी हालत बिगड़ी गई। परिवार और आस पड़ोस के लोग आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स...