रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन, घरेलू कामगार स्वावलंबी सहकारी समिति और झारखंड घरेलू कामगार यूनियन की ओर से कोकर स्थित कार्मेल निवास में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मर्यादापूर्ण कार्य दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने घरेलू काम को गरिमापूर्ण काम का दर्जा देने की मांग की। यूनियन अध्यक्ष अनिपा देवी और संयोजिता सिस्टर अंशु ने कहा कि घरेलू कामगारों को समान अधिकार व सम्मान मिलना चाहिए और उन पर लगने वाले अनर्गल आरोपों को बंद किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में बिशप आनंद डेविड खलखो, बंधु तिर्की, आशा तिर्की, सुशमा टोप्पो, शीतल तोपनो, रीना किस्पोट्टा समेत कई लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...