घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाई
प्रयागराज, मई 13 -- थाना क्षेत्र के मोहनगंज गोहरी गांव में मंगलवार की रात युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय अविनाश मधुकर पुत्र कल्लू राम घर के बगल ही माला फूल की दुकान लगाता था। वह कुछ दिनों से घरेलू कलह से परेशान था। मंगलवार की रात करीब 9 बजे घर में एक कमरे का शटर आधा बंद कर पंखे के सहारे फंदे पर लटक गया। कुछ घंटे बाद उसकी मां ने शटर उठाया बेटे को फांसी पर लटका देख चीख पड़ीं। मृतक की पत्नी पूजा, दो बच्चे और अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.