औरंगाबाद, मई 3 -- मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का लगाया आरोप, पति गिरफ्तार अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में एक विवाहिता अंजलि कुमारी (20 वर्ष) ने फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। अंजलि इस गांव के मंटू भुइयां की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, अंजलि और उसके पति के बीच अक्सर कलह होती रहती थी और शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अंबा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, जहां अंजलि का शव घर के आंगन में पड़ा मिला, जबकि ससुराल पक्ष के सदस्य फरार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम...