पाकुड़, मई 11 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के नामुपाड़ा मोहल्ले में शनिवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद से तंग आकर 35 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मुख्तार अंसारी उर्फ बिक्की के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 8:30 से 10:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, मुख्तार शाम को काम से थका-हारा घर लौटा था और पानी पीकर ऊपर अपने कमरे में चला गया। रात करीब 10:00 बजे जब उसकी छोटी बहन सुहाना प्रवीण कमरे में बिछावन ठीक करने गई, तो उसने अपने बड़े भाई को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया। बहन के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।

घरेलू विवाद और तनाव परिजनों ने बताया कि मुख्तार की शादी करीब 13 साल पहले प्रेम विवाह...