संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में रविवार को पुराना आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित ट्रैक पर घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते एक राहगीर की सतर्कता से तीनों की जान बच गई। राहगीर महिला और बच्चों को अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत गांव निवासी सुभाष वर्मा अपनी जमीन देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना आरटीओ कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे उन्होंने एक महिला को अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ गुजरती ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश करते देखा। स्थिति को भांपते ही राहगीर सुभाष वर्मा ने तत्काल दौड़कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.