गोड्डा, अप्रैल 12 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसुख गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक 45 वर्षीय युवक द्वारा विषपान कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मो. अमीरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर किसी घरेलू बात को लेकर मो. अमीरूद्दीन अंसारी काफी परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से मानसिक रूप से तनाव में रहने के कारण उन्होंने आवेश में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विषपान करने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजनों द्वारा आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए महगामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।महगामा रेफरल अस्पताल में प्रा...