कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी जीतू राजमिस्त्री का काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी शादी करीब 8 वर्ष पहले कायमगंज के पास ग्राम रजलामई निवासी क्रांति (24) के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे आयुष, पियूष व बेटी लाडली है। बुधवार को क्रांति का अपने पति जीतू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद ने इतना तूल पकड़ की क्रांति ने घर में रखी गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में महिला ने निगला जहर, मौत महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर...