घरेलू कलह से आजिज विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- घरेलू कलह से आजिज विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो आनन फानन में उसे सीएचसी सांगीपुर ले गए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एम्स रायबरेली में भर्ती कराया है। उदयपुर इलाके के सेमरा निवासी कमलेश सरोज की 27 वर्षीय पत्नी आशा देवी ने शनिवार की शाम घरेलू कलह से आजिज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन हैरान रह गए। परिजन आननफानन में उसे सीएचसी सांगीपुर ले गए। सीएचसी में गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल की बजाय एम्स रायबरेली में ले जाकर भर्ती कराया है। एम्स में विवाहिता की हालत गंभीर बनी है। उदयपुर प्रभारी एसओ दीप नारायण का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.