घरेलू कलह व मुकदमे से आहत युवक ने फंदा लगा दी जान
बाराबंकी, मार्च 26 -- सिरौलीगौसपुर। खरीदा गया ट्रैक्टर चोरी का निकल गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है तो घर में पत्नी से विवाद के चलते गुजारा भत्ता व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा था। जिससे परेशान युवक ने बुधवार की देर रात गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो आवाक रह गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना बदोसराय थाना के ग्राम सिरौलीगौसपुर में हुई।सिरौलीगौसपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह गांव निवासी दुर्गेश कुमार गौतम (26) पुत्र राज कुमार गौतम का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका देखा तो सभी हतप्रभ रह गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल पर ही शराब की खाली शीशी, पानी की बोतल आदि मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.