बागपत, मई 8 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव में गुरुवार की रात 22 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर गमगीन माहौल में मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। पति-पत्नी के बीच जारी इसी अनबन और घरेलू कलह के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में था। गुरुवार की रात विवाद बढ़ने पर युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा की खुदकुशी परिजनों को पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव क...