उन्नाव, दिसम्बर 9 -- नवई,। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गलियार गांव में मंगलवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक ने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह और बढ़ते तनाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। गांव निवासी लाल सिंह उर्फ कल्लू पुत्र विनोद सिंह सुबह अपने खेत की ओर गया था। कुछ ही देर बाद राहगीरों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को इस स्थिति में देखकर दंग रह गए। पुलिस को बुलाकर परिजनों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने पीछे दो छोटी बेटियां प्रार्थना और आरोही को छोड़ गया। घटना के बाद पत्नी लक्ष्मी और मां संजय का रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.