संभल, फरवरी 12 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला डूंगर सराय में बुधवार देर शाम युवक ने घरेलू कलह पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। मोहल्ला डूंगर सराय निवासी मुर्सलीन उर्फ सलमान (36)ने बुधवार शाम करीब 8 बजे घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने उसे पंखे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। पड़ोस के लोगों की मदद से नीचे उतारा गया। थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, शव पोस्टमार्टम को भेज रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...