अलीगढ़, मई 31 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी में एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर पति से विवाद हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगला पटवारी निवासी शफीक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवार मेंं एक बेटी व एक बेटा है। पुलिस के अनुसार बीते दिनों शफीक ने एक प्लाट खरीदा था। बैनामे में भाइयों के नाम डलवा दिए थे। इस बात का पत्नी सीमा (34) विरोध कर रही थी। ईद पर शफीक घर पर आया था। इसी कलह के चलते शुक्रवार की रात सीमा ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- घरेलू कलह में महिला ने फंदे से लटक की आत्महत्या बच्चों ने शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि...