लखीसराय, जून 30 -- लखीसराय। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड में मंगलवार को घरेलू कलह में बहू के द्वारा सास को बुरी तरह मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान पचना रोड निवासी शंकर साव की 60 वर्षीय पत्नी रजिया देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने बहु पर गाली गलौज व पूर्व में भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...