नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाहरी दिल्ली के सुलतानपुरी इलाके में शनिवार दोपहर घरेलू कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक ऑटो चालक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय अनिल कुमार पत्नी सुमन और दो बच्चों के साथ पी-4 ब्लॉक में किराए के मकान में रहता था। पुलिस का कहना है कि पत्नी को पति के चरित्र पर शक था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह सुमन ने खाना नहीं बनाया, जिस पर विवाद फिर भड़क उठा। आरोप है कि अनिल ने पहले बच्चों को घर से बाहर भेजा और फिर पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद बच्चे लौटे तो मां को अचेत पाया। अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.