फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी-दो इलाके में एक नवविवाहिता ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नवविवाहिता की हालत खतरे से बाहर है। एनआईटी-दो पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एनआईटी-तीन निवासी नवविवाहिता की शादी चार फरवरी को एनआईटी-दो निवासी युवक से हुई थी। शादी के चार दिन तक तो सब ठीक-ठाक रहा है। उसके बाद कलह होने लगा। पीड़िता ने बताया कि शादी के पांच दिन बाद ही ससराुलिए उसे ताने देने लगे थे। उसे दान-दहेज के सामान के लिए सुनाया जाता था। वह घर पर बच्चों को टयूशन पढ़ाती थी। ससुरालियों द्वारा उस पर टयूशन न पढ़ाने के लिए दबाव बनाया जाता था। कुछ दिन पहले उसके पति ने उसके साथ हाथापाई की थी। बुधवार को एक बार फिर घरेलू कलह ह...