अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, संवाददाता। बुलंदशहर के गांव रहमतपुर में बुधवार रात को घरेलू कलह में दंपति ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को तड़के उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेत के लगान के रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। जिला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी रिंकू (35) पुत्र स्व. चंद्रपाल रंगाई-पुताई का काम करता था। परिवार में तीन बेटी व एक बेटा है। परिजनों के अनुसार एक दिन पहले रिंकू खेत के लगान के 20 हजार रुपए लेकर आया था। जिन्हें रिंकू बीमार मां के इलाज में खर्च कर रहा था। पत्नी आधे रुपए मांग रही थी। इसी बात पर बुधवार की रात रिंकू का पत्नी रुबी (30) से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने...