रामपुर, अप्रैल 30 -- शाहबाद। गांव मोतीपुरा में घरेलू विवाद से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी राधेश्याम का परिजनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- युवक ने जहर खाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...