उन्नाव, जनवरी 24 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मीरनगर गांव के रहने वाले युवक ने शनिवार सुबह घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ निगल लिया। मीरनगर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय शिव प्रकाश पुत्र राज कुमार का सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर शिव कुमार ने घर में रखा ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तब परिजन उसे लेकर सीएचसी सफीपुर पहुंचे। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.