उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। बारा सगवर थाना क्षेत्र के भगवानखेड़ा गांव की रहने वाली युवती ने शुक्रवार सुबह घरेलू कलह के चलते घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बारासगवर थाना क्षेत्र के भगवानखेड़ा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय गोल्डी पुत्री लक्ष्मी नारायण पाल पढ़ाई नहीं करती थी। वह घर के काम में हाथ बंटाती थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। जांच करने पहुंची पुलिस को भाई विनय ने बताया कि घर के कामों को लेकर हुए विवाद में बहन ने यह कदम उठा लिया। अन्य कोई बात सामने न आने पर पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की। मृतका गोल्डी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी की मौत से मां रामादेवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतका गोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.