घरेलू कलह के चलते युवती ने आग लगा जान दी
चित्रकूट, जून 20 -- पहाड़ी। थाना क्षेत्र के पचोखर निवासी राकेश उपाध्याय की 38 वर्षीया पत्नी सुमित्रा ने घरेलू कलह के चलते शनिवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय उसका बेटा स्वामी प्रसाद व बेटी योगिता पास ही में अपने दादा के घर चले गए थे। जबकि पति राकेश गांव की तरफ चला गया था। सुमित्रा घर में अकेली थी। घर पहुंचे पति ने देखा तो सुमित्रा की मौत हो चुकी थी। मृतका का मायका छतरपुर जनपद में है। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.