बाराबंकी, मार्च 29 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बरांवा गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। गांव के निवासी प्रवेश कुमार (30) पुत्र हनुमान का रात में अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में गई तो वह दंग रह गई। उसने अपने पति को छत के कुंडे से लटका देखा। इसके बाद पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की और शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा।महिला की आवाज सुनकर घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुंडे से लटके युवक को नीचे उतारा। परिजन तुरंत उसे आधी रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.