संभल, जनवरी 31 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का 20 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के चार दिन बाद युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक गांव में पेस्टिसाइड और किराने की दुकान चलाता था। बीते चार दिन पहले किसी पारिवारिक विवाद के चलते उसने दुकान में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजन उसे तुरंत संभल के निजी अस्पताल ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद युवक की स्थिति में कुछ सुधार हुआ और डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। हालांकि, शुक्रवार को घर पर अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई, और उसकी मौत हो गई। युवक की असामयिक मौत ने परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...