उन्नाव, मार्च 22 -- नवई। घरेलू विवाद के चलते युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में परिजन एम्बुलेंस से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन के सूबेदारखेड़ा मजरा कुसुंभी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राजपूत का रविवार दोपहर किसी बात को लेकर पत्नी रानी से विवाद हो गया। उसके बाद वह घर से निकल गया और कुछ देर बाद वापस आने पर उसने अचानक अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने तत्काल किसी तरह आग बुझाई और झुलसे राजपूत को गंभीर हालत में परिजन आनन फानन एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के रिश्तेदार श्रीराम ने बताया कि पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता है। रविवार दोपहर भी किसी बात को लेकर दम्पति में विवाद हुआ। उसके बाद र...