संभल, मार्च 25 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते युवक ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का मंगलवार शाम परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बाद से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन आननफानन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही युवक का शव गांव लेकर पहुंचे तो परिवार में चीख पुकार मच गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...