शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- खुटार। विगत मंगलवार को महोलिया वीरान निवासी वृद्ध हरपाल कुशवाहा ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी 63 वर्षीय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद हरपाल कुशवाहा अपने दूसरे नंबर के बेटे जंग बहादुर को मारने के लिए उसे इधर-उधर ढूंढने लगा था कि, सूचना पर पहुंची 112 व थाना पुलिस ने हरपाल को मय तमंचा गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करते समय हरपाल ने खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया था। जिस पर पुलिस ने हरपाल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। उधर हरपाल के बड़े बेटे नरोत्तम कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता हरपाल कुशवाहा करीब दो ढाई माह से लगातार घर में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पत्नी की गोली मारकर हत्या फिर बेटे और पुलिसवालों पर भी ताना तमंचा, ...