गिरडीह, मई 17 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार और सीओ अखिलेश प्रसाद ने शुक्रवार रात तिसरी बाजार स्थित विभिन्न होटलों, ठेलों और मिठाई की दुकानों में छापेमारी की। तिसरी बाजार स्थित विभिन्न होटलों, ठेलों और मिठाई की दुकानों में घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल करने की बीडीओ मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी।

छापेमारी की जानकारी सूचना के आधार पर ही बीडीओ और सीओ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तिसरी बाजार जा धमके। जहां पर अधिकारियों ने तिसरी बाजार में संचालित होटलों, ठेलों और मिठाई की दुकानों की तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान कई होटलों और मिठाई की दुकानों में घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते पाया गया। वहीं अधिकारियों द्वारा होटलों में छापेमारी करने की जानकारी मिलने के बाद अन्य मिठाई दुकानों और ठेले पर से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को आनन-फा...