रुडकी, जनवरी 2 -- लक्सर, संवाददाता। नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर की एनएसएस इकाई के हस्तमौली में चल रहे विशेष शिविर के दूसरे दिन मुख्य थीम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली तथा नुक्कड़ नाटकों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं को संदेश दिया। स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि किस प्रकार एक पढ़ी-लिखी लड़की एक ही घर को नहीं बल्कि दो घरों को संवारती है। साथ ही पढ़ लिखकर अलग-अलग क्षेत्रों में देश की सेवा कर रही हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ देवेन्द्र ने पशुओं की उचित देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों और टीकाकरण के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पशु को उनके पेट के कीड़े मारने की दवाई अवश्य दिलवानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...