हरदोई, अप्रैल 20 -- बेनीगंज। सरकार भले ही कागजों पर विकास के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विकासखंड अहिरोरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चठिया मजरा ढपरापुर के बाहर बहने वाली घरेरा नदी पर आजादी के बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ढपरापुर, शोभेपुरवा, पत्तीपुर, चठिया, बांनेकुइया, चहलैहिया, रघुनाथपुर, सुनौवा, जलालपुर व पत्तीपुर डीह समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को एकजुट होकर पुल निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि "पुल नहीं तो वोट नहीं"।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय घरेरा नदी में पानी बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह मार्ग ढपरापुर से सीधे प्रतापनगर-सीतापुर रोड को जोड...