आजमगढ़, मई 7 -- फूलपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चितरावल मुड़ियार गांव में मंगलवार रात द्वारपूजा के दौरान शराब पीने को लेकर हुए विवाद में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और अपनी मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी कराई। बुधवार को पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी कराई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जगमोहन बिंद की पुत्री प्रीती की शादी बक्सपुर निवासी हरिश्चंद के साथ तय थी। मंगलवार रात बारात गांव पहुंची और प्राथमिक विद्यालय के पास ठहराई गई, जहां समीप ही आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। द्वारपूजा की तैयारी के दौरान कुछ बाराती प्रतिमा के पास शराब पीने लगे, जिसका घरातियों ने विरोध किया। यह भी पढ़ें- अराजकतत्वों ने अंबेडकर मूर्ति पर मिट्टी लगाया इसी बात को ल...