पीटीआई, मई 21 -- झारखंड के खुंटी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने जिस व्यक्ति को मृत समझकर पूरे रीति-रिवाज के साथ दफना दिया था, वह अंतिम संस्कार के कुछ दिनों बाद अचानक जिंदा घर लौट आया। रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद परिवार ने उनकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने परिवारवालों को एक ऐसा लापता शव दिखाया जो कि दिखने में काफी हद तक लापता शख्स की तरह ही था। लापता शख्स विश्राम मुंडा एक शादी में शामिल होने के लिए 10 मई को घर से निकला था मगर उसके बाद से घर ही नहीं लौटा। परिवार ने इस दौरान उसे ढूंढने के लिए तमाम कोशिश की मगर वह नहीं मिला। इस दौरान पुलिस को एक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला और जब परिवार को शव दिखाया गया तो उन्होंने कहा कि यह विश्राम मुंडा ही है। यह भी...