नई दिल्ली, मई 23 -- भयंकर गर्मी से सीधा असर स्किन पर होता है। डायरेक्ट स्किन और हीट के संपंर्क में रहने की वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली, लाल दाने और घमौरियां होने लगती है। ये घमौरियां काफी ज्यादा खुजली और जलन पैदा करती हैं। जिससे इरिटेशन होती है। बॉडी के जिन हिस्सों पर सबसे ज्यादा पसीना होता है और वो जगह सूख नहीं पाती तो वहां पर घमौरियां हो जाती है। जैसे गर्दन, पीठ, कमर और सीने पर अक्सर हीट की वजह से घमौरियां हो जाती है। इन घमौरियों से राहत और ठंडक देने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।सफाई जरूरी गर्मियों में स्किन में रैशेज और घमौरी की वजह पसीना होता है। पसीने को सूखने का मौका नहीं मिलता तो वहीं पर बैक्टीरिया की वजह से घमौरियां पनपने लगती हैं। इसलिए गर्मी में साबुन से शरीर को अच्छी तरह साफ करके नहाएं। हर कोने की सफाई जरूरी है...