पटना, अगस्त 5 -- पटना की हॉट सीट कही जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट गंवाने के बाद बीजेपी में मंथन का दौर चल रहा है। इस हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह भाजपा के खिलाफ मुखर हो गए हैं। पहले तो उन्होंने इतना ही कहा था कि जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था और उनको हटाने से वो नाराज थी। लेकिन अब अनंत सिंह ने इससे आगे बढ़ कर यह कह दिया है कि उनको (बीजेपी) को घमंड हो गया था। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने अब कहा है कि घमंड हो गया था कि कलकता, बंबई और विदेश जीत गए हैं। मोकामा विधायक खूब बरसे हैं। अनंत सिंह ने कहा, 'गठबंधन का मतलब क्या होता है। यहां तो घमंड था कि कलकत्ता जीत गए, विदेश जीत गए, बंबई जीत गए। देश भर में हालत खराब है बिहार ही नहीं सिर्फ। जनता ने नीतीश...