फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 25 -- शमसाबाद। रोशनाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ताले लटके रहे। भय के चलते कर्मचारी अस्पताल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाये। इलाज के लिए मरीज भटकते रहे। घटना के 24 घंटे बाद शमसाबाद सीएचसी के इंचार्ज ने पहुंचकर पूरी स्थिति को देखा। उधर पुलिस ने अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे कर्मचारी भी परेशान हैं। इस अस्पताल में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने पहुंचकर कर्मचारी राजा के साथ अभद्रता की थी। अस्पताल में तोड़फोड़ कर कुर्सी जला दी थी।जैसे तैसे स्थिति संभाली गयी थी। कर्मचारी ने चिकित्सालय के कमरे में बंद होकर अपनी जान बचायी थी। इसको लेकर फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह ने शमसाबाद अस्पताल के इंचार्ज को पूरी जानकारी दे दी थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.