गुमला, जनवरी 1 -- सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत में आरटीआई के जरिए कथित घपलेबाजी उजागर होने के बाद पंचायत का माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मुखिया और आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगने वाले ग्रामीणों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इतना बढ़ गया कि मामला सिसई थाना तक पहुंच गया। एक ही दिन में तीन अलग-अलग आवेदन थाना में दिए जाने से पंचायत में तनाव का माहौल बना हुआ है।आरटीआई कार्यकर्ता बालेश्वर उरांव और सुकरू उरांव की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उन्होंने पीएम आवास योजना तथा 14वें और 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्रखंड कार्यालय से मांगी थी। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया है कि मुखिया फ्लोरेंस देवी ने अपने पति और बहू के नाम से पीएम आवास योजना का लाभ लिया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.