संभल, जनवरी 23 -- संभल, संवाददाता। जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया। रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव का सबसे अधिक असर आलू की खेती करने वाले किसानों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से बादलों के बने रहने और हल्की बारिश की संभावना जताए जाने से किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। ठंड और नमी के इस दौर ने आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.